logo

रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन पारसनाथ स्टेशन पर भी रुकेगी, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

CM2287.jpg

रांची

रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल पारसनाथ स्टेशन पर होगा। जन आकांक्षाओं को देखते हुए BJP  के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल से जुड़े पारसनाथ स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया था।

डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के पत्र पर संज्ञान लेते हुए माननीय रेल मंत्री ने ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दी है, इसकी विधिवत सूचना भी रेल मंत्री ने डॉ वाजपेयी को दी है। डॉ वाजपेयी ने इस कार्य केलिए रेल मंत्री का झारखंड की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार जनकल्याण को समर्पित है। 


 

Tags - Vande Bharat train Parasnath